फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा कोर्ट में 160 वकील, चैंबर सिर्फ 40

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिला कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए चैंबर की कमी परेशानी का सबब बन गई है। जिला कोर्ट परिसर में लगभग 160 वकील हैं, जिनके लिए मात्र 40 चैंबर बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य वकीलों के लिए कोर्ट में एक हाल की व्यवस्था की गई है जहां से वह अपना कामकाज करते हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता अमन, प्रदीप, विशाल व अजय का कहना है कि जिला कोर्ट परिसर में लगभग 160 नामांकित वकील हैं जिनके लिए केवल 40 चैंबर हैं। वकीलों का कहना है कि चैंबर कम होने के कारण नए और युवा वकीलों को प्रेक्टिस करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार एसोसिएशन के प्रधान अजय सिंह चाढ़क और सचिव हितेश शर्मा ने कहा कि कोर्ट परिसर में फिलहाल 40 चैंबर की व्यवस्था है जो मौजूदा वकीलों की संख्या के अनुरूप काफी कम हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन वकीलों के पास चैंबर नहीं हैं वह कोर्ट परिसर में बनाए गए सार्वजनिक हाल में अपनी प्रेक्टिस कर रहे हैं। उनके मुताबिक हर साल वकीलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सांबा कोर्ट और चैंबर की जरूरत है। बार सदस्यों ने कहा कि नए चैंबर बनाए जाने की मांग को समय-समय पर उठाया गया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द इस मामले में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed