{"_id":"6832263e466eeea7d50e9769","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106418-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले में लू और गर्मी ने बढ़ाई परेशानी\nअस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले में लू और गर्मी ने बढ़ाई परेशानी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
सांबा। सांबा में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लू से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। दोपहर तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मी और लू से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं।
लोगों का कहना है कि दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तेज़ बुखार, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक तापमान जितना अधिक बढ़ेगा हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामले और बढ़ेंगे। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मोहिंदर कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में गर्मी और लू से बीमार होने वालों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले 30-40 प्रतिशत मरीज गर्मी और लू से प्रभावित हैं, जिनमे बच्चों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक रूम भी स्थापित किया गया है। इससे गर्मी और लू से बीमार होने वाले लोगों का तुरंत उपचार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक रूम में आइस पैक, एसी रूम, विशेष दवाएं और प्रशिक्षित स्टाफ की विशेष तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा बिजली कटने पर जेनरेटर तैयार रखे गए हैं। जिला अस्पताल पूरी तरह से तैयार है ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज़ों को तुरंत राहत दी जा सके।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि आगे और भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से 5 बजे तक बेवजह घरों से निकलने से बचें। ढीले और सूती वस्त्र पहनें, बाहर का और बासी खाना न खाएं, लिक्विड डाइट और नींबू पानी, गन्ने का जूस, लस्सी, छाछ समय-समय पर पीते रहें। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें।