{"_id":"68322ab070e719b6ac080d09","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106417-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा का मल्टी स्टोरी बस स्टैंड तैयार, निर्माण पर लगे 3.66 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा का मल्टी स्टोरी बस स्टैंड तैयार, निर्माण पर लगे 3.66 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा में नए मल्टी स्टोरी बस स्टैंड कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 3.66 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए सांबा के मल्टी स्टोरी बस स्टैंड कॉम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर में यात्रियों को वेटिंग एरिया, कैंटीन, टॉयलेट, पिक एंड ड्राॅप जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स की पहले मंजिल पर यात्रियों की सुविधा के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शोरूम और मिनी मार्ट स्टोर बनाए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार लोकल बॉडीज, पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों की एक प्रशासनिक टीम गठित की गई है जो बाजार मूल्य के आधार पर न्यूनतम बोली तय कर टेंडर और ऑक्शन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। उसके बाद नीलामी और आवंटन की प्रक्रिया होगी। इसमें कम से कम एक महीने का समय लग सकता है। मल्टी स्टोरी बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स जल्द आम लोगों और यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होगा। (संवाद)
सांबा के वार्ड नंबर 3 के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बना नया मल्टी स्टोरी बस स्टैंड परिसर बनकर तैयार हो चुका है। इस पर लगभग 3 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आई है। नए परिसर में भूतल पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम ग्रह, रेस्टोरेंट कैंटीन, शौचालय के साथ बुकिंग काउंटर और पिक एंड ड्राप सुविधा भी मिलेगी। बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को खरीदारी के लिए पहली मंज़िल पर कई शोरूम और मिनी मार्ट स्टोर जैसी सुविधाओं का प्रावधान है।
विज्ञापन
-जोधराज, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सांबा
कैप्शन : सांबा में बनकर तैयार हुआ नया मल्टी स्टोरी बस स्टैंड काम्प्लेक्स