फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: संघर्ष विराम के बाद सांबा में सामान्य हुआ जीवन

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सांबा शहर में स्थिति सामान्य हो रही है। तीन दिनों से सन्नाटा झेल रहे रिहायशी इलाके और बाजारों में फिर रौनक देखने को मिली। संघर्ष विराम की घोषणा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और भारतीय सेना पर पूरा भरोसा जताया है।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक रमेश शर्मा, रवि कुमार, अनिल कुमार, लवली सिंह व राहुल कुमार ने कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सांबा शहर और आसपास के इलाकों में पिछली दो रातों तक लोगों के घरों के ऊपर भारी गोलाबारी और धमाकों की आवाज़ गूंजती रही। जानमाल के नुकसान के डर से अराजी सांबा, केहली मंडी, चक मंगा, पक्की मंडी, मुख्य बाज़ार के साथ सटे वार्ड के लोग पहाड़ी इलाकों में अपने रिश्तेदारों के पास चले गए जबकि कुछ लोगों ने मंदिरों और देवस्थानों में जाकर शरण ली। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम की खबर मिलते ही कई लोग रविवार सुबह अपने घरों को लौट आए। लोगों ने कहा कि सांबा में पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी ड्रोन हमलों को सेना ने नाकाम कर दिया और कोई नुकसान नहीं होने दिया। लोगों ने कहा कि भारतीय सेना पर उन्हें गर्व है। अगर पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है तो उसे सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन


सांबा शहर में बीती रात कोई गोलीबारी नहीं हुई। ब्लैकआउट भी नहीं किया गया, लेकिन लोगों ने एहतियात के तौर रात को अपने घरों और दुकानों की लाइटें बंद रखीं। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सीमावर्ती इलाकों में कुछ पाबंदियां जारी रखी हैं। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैप्शन : सीज़फायर के बाद सांबा के बाज़ारों में लौटी रौनक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed