{"_id":"680fd9e91e8d8254fa08f69a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106080-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वर्षों बाद भी बड़ेरी के लोगों को नसीब नहीं हो पाई पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वर्षों बाद भी बड़ेरी के लोगों को नसीब नहीं हो पाई पक्की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा के सुपवाल इलाके के साथ सटे बढेरी क्षेत्र के लोगों को आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हो पाई है। पुराने एआरटीओ कार्यालय से बढेरी को जाने वाली प्रमुख मार्ग वर्षो बीतने के बावजूद भी पक्का नहीं हो पाया है। लोगों की तरफ से लगातार सड़क बनाने की मांग के बाद कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया लेकिन कंकड़ डालने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मदन लाल, अशोक कुमार, तरसेम चौधरी, जोगिन्दर चौधरी, सुभाष कुमार ने कहा कि उनके गांव में दशकों से सड़क नहीं बन पाई है। लोगों की मांग को देखते हुए कुछ महीने पहले कंकडा डाला गया लेकिन उसके बाद कार्य अधर में छोड़ दिया गया। रास्ते पर बड़े वाहन चलने के कारण कंकड़ भी उखड़ गया है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क कच्चे रास्ते में बदल चुकी है। धूल मिटटी उड़ने के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई हल नहीं निकला। उन्होंने मांग की है कि सुपवाल के पुराने एआरटीओ कार्यालय से बढेरी तक सड़क को जल्द पक्का कर लोगो को राहत दी जाए।
फोटो 28 एसबीए 06 : सुपवाल से बढेरी मार्ग की जर्जर हालत