{"_id":"680fd9f877e016833f042f31","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106079-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में आसमान छू रहे फल-सब्जियों के दाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में आसमान छू रहे फल-सब्जियों के दाम, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा और आसपास के इलाकों में लगातार सब्जी व फलों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। इससे गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। स्थानीय महिला अनु देवी, वर्षा देवी, शालू संब्याल, संध्या देवी, पूनम देवी व तान्या सिंह ने कहा कि सांबा में फल और सब्जियों के मूल्य निर्धारण और उनकी निगरानी के लिए किसी भी विभाग की कोई सक्रिय भूमिका जमीनी स्तर पर नहीं दिखती। फल और सब्जियां मनमाने दामों पर बेचे जा रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुकानों पर फल और सब्जियों के दाम प्रदर्शित नहीं किए गए हैं जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि 30-40 रुपए किलो बिकने वाली भिंडी 80 से 100 रुपये किलो बिक रही है। 20-30 रुपये में बिकने वाला टमाटर 40-50 रुपए, 80 रुपए किलो बिकने वाला नींबू 200 रुपए में बिक रहा है। यही हाल फलों का है। 50-60 रुपए दर्जन बिकने वाला केला 100-120 रुपए बेचा जा रहा है, 70-80 रुपए किलो बिकने वाला सेब 150-200 रुपए बिक रहा है और अनार के दाम 200 रुपए किलो से ऊपर है। गृहणियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों को सांबा में फल सब्जियों के मूल्य के निर्धारण के लिए एक समिति गठित करने की मांग की है जो थोक और परचून भाव तय करे।
मनमाने दाम वसूलने वालों पर कार्रवाई होगी
इस संदर्भ में उपभोक्ता मामलों के विभाग सहायक निदेशक राहुल कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फल सब्जियों के दाम निर्धारण और निगरानी में उनके विभाग की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए फल सब्जी के दाम प्रदर्शित करना अनिवार्य है। अगर दुकानदार फल सब्जियों के दाम प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।