{"_id":"6a19fc9ccc0c09c8db08c237","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1002-112766-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विजयपुर क्षेत्र में नशा मुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विजयपुर क्षेत्र में नशा मुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 30 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विजयपुर कस्बा में नशा मुक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया
Link Copied
विजयपुर। जागृति मंच ने हस्ताक्षर मुहिम चलाकर युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही पुलिस प्रशासन से अभियान को तब तक जारी रखने की अपील की जब तक नशे का यह अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। यह अभियान संचालक समाजसेवी एवं पूर्व पंचायत प्रतिनिधि रामपाल शर्मा, मोहन लाल शर्मा की देखरेख में चलाया गया। इस मौके पर एसडीएम संदीप दुबे तहसीलदार सुदेश कुमार, एसडीपीओ अरूण जम्वाल, थाना प्रभारी विजयपुर उमेर यूसफ सहित पूर्व डीडीसी सदस्य पूर्व पचायत प्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहे। इसकी शुरुआत एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे ने पहला हस्ताक्षर करने के साथ की। अभियान में महिलाओं में नशे के खिलाफ रोष जताया। एसडीएम ने कहा कि नशे का जड़ से खत करने के लिए जारी अभियान कामयाब साबित हो रहा है। साथ ही नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने युवाओं व विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। अभियान के संचालक युवा समाजसेवी एड पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा और मोहन लाल शर्मा ने युवाओं से आगे आने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।