फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अवैध खनन के गड्ढे में दो बच्चियों के शव मिले

विज्ञापन
jammu kashmir news
बलोल खड्ड में इसी गड्ढे में डूबी दोनों बच्चियां। - फोटो : vijaypur news
विजयपुर। बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन के गड्ढे में भरे पानी में रविवार को दो बच्चियों के शव मिले। दोनों बच्चियां शनिवार को अपने पशुओं को चराने निकली थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। परिवारीजन ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के तहत बलोल खड्ड क्षेत्र में बकरवालों का डेरा है। शनिवार को अनंतनाग के रहने वाले परहेज गुज्जर की बेटी ताहिर (11) और मंजूर गुज्जर की बेटी आसिया जान (8) पशुओं को चराने निकली थीं। बच्चियों के घर नहीं लौटने पर परिवारजन ने उनकी तलाश की। नहीं मिलने पर बाड़ी ब्राह्मणा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चियों पता लगाने के लिए बकरवाल समुदाय के सभी लोगों से पूछताछ की। पता नहीं चलने पर बलोल खड्ड क्षेत्र को खंगालने की कोशिशें शुरू हुईं। क्षेत्र में जगह-जगह अवैध खनन के चलते गहरे गड्ढे हैं। इनमें बीते दिनों हुई बारिश का पानी भरा हुआ है। पुलिस ने गड्ढों में गोताखोरों को उतारा। आखिर एक गड्ढे में दोनों बच्चियों के शव मिले। बच्चियों की मौत से उनके परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा खोदने वालों पर होगी कार्रवाई
बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि करीब दस फुट की गहराई से दोनों बच्चियों के शव निकाले गए। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारजन को सौंप दिए गए। अब तक की जांच सामने आया है कि जिस गड्ढे में बच्चियां डूबीं, वहां से कुछ दिन पहले ही चोरी-छिपे जेसीबी से रेत निकाली गई थी। इसी वजह से गड्ढा ज्यादा गहरा था। बच्चियों के परिजन मामला दर्ज नहीं करवा रहे थे, लेकिन मामला छोटी बच्चियों की मौत का है, इसलिए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेसीबी मशीन के जरिये इतने गहराई के गड्ढे खोदने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन करने वालों का पता लगाया जा रहा है : डीएमओ

माइनिंग विभाग सांबा के डीएमओ शिव कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे नोटिस में यह मामला है। इसकी पूरी जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे कौन लोग हैं जिन्होंने अवैध माइनिंग की है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि माइनिंग करने के भी नियम होते हैं। इन लोगों ने इन नियमों का उल्लंघन किया है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को जांच के लिए कह दिया गया है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों बच्चियों को इंसाफ दिलाया जाएगा। जिन लोगों ने इतनी गहराई में गड्ढा किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि दोबारा ऐसी हरकत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed