फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हमें अपने ज्ञान, साहित्य और भाषाओं को संरक्षित करना चाहिए : रोमालो

विज्ञापन
jammu kashmir news
विजयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जम्मू-कश्मीर के 60वें राज्य सम्मेलन का आगाज महावीर इंटरनेशनल स्कूल विजयपुर में हुआ। इस दौरान पद्मश्री रोमालो राम (डोगरी लोक कलाकार) हमें अपने ज्ञान, साहित्य और भाषाओं को संरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन का उद्घाटन उद्घाटन मुख्य अतिथि पद्मश्री रोमालो राम और देवयानी सिंह राणा (सीईओ, टेक वन मीडिया), आदित्य टाकियार (राष्ट्रीय सचिव) ने किया। इस दौरान रोमालो राम ने कहा कि अखिल भारतीय परिषद द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय कार्य में शामिल करके राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में एक महान कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भी बहुत सम्मान की बात है कि एक स्थानीय डोगरी कलाकार इस सम्मेलन का हिस्सा बना है और प्रदर्शनी में डोगरी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। देवयानी सिंह राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी छात्रों को राष्ट्र के योगदान के लिए अपने विचारों और सोच को विकसित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं के बीच राष्ट्रवादी विचार स्थापित करने के लिए जम्मू कश्मीर में एबीवीपी के विभिन्न आंदोलनों को याद किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लड़की समाज को सशक्त बना सकती है और एक सशक्त समाज हमें अपने राष्ट्र को सशक्त बनाने में मदद करता है। एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव आदित्य टाकियार ने एबीवीपी की उपलब्धियों और इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एबीवीपी वह संगठन है जिसने 90 के दशक में लाल चौक पर तिरंगा स्थापित करने के लिए चलो कश्मीर का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से कुल 525 छात्र भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन 30 दिसंबर को संपन्न होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान एबीवीपी जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा और राज्य सचिव सनक श्रीवत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed