{"_id":"6a0f74c59f7760f95100afdf","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102725-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कनेक्शन काटा, जेई के खिलाफ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कनेक्शन काटा, जेई के खिलाफ जांच
विज्ञापन
अरनिया। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन के एमडी गुरपाल सिंह ने बिजली कनेक्शन काटने, उत्पीड़न और नए कनेक्शन देने में देरी से जुड़ी शिकायतों का संंज्ञान लिया है। उन्होंने जूनियर इंजीनियर के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए हैं। इस संदर्भ में ओएंडएम सर्कल के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर को जांच अधिकारी नियुक्त कर पांच दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करवाने का निर्देश दिया गया है।
सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील सिंह (एईई) सब डिवीजन बिश्नाह ने कहा कि मामले में समिति का गठन किया गया है। दूसरे पक्ष का बयान भी सुना जाएगा ताकि तथ्यों के आधार पर उचित रिपोर्ट तैयार की जा सके। बता दें कि 11 मई को अरनिया के लाइनमैन और मीटर रीडर ने उपभोक्ता का कनेक्शन बिना किसी नोटिस और आगामी सूचना के काट दिया। उपभोक्ता के पूछने पर लाइनमैन ने कहा कि जेई के निर्देश पर कार्रवाई को अमल में लाया गया है। उपभोक्ता ने जब जेई से पूछा तो उसने एईई सब डिवीजन बिश्नाह के निर्देश पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
उपभोक्ता के सवाल पर एईई ने कहा कि कभी भी किसी एक घर का कनेक्शन काटने का निर्देश नहीं होता है बल्कि एक ड्राइव के अनुसार गैर कानूनी कनेक्शन काटे जाते हैं।