{"_id":"6a0f74dba8f5d451d80a3b18","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102722-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन में आठ माह से ट्रांसफार्मर फांक रहा धूल लेकिन स्थापित नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन में आठ माह से ट्रांसफार्मर फांक रहा धूल लेकिन स्थापित नहीं किया
विज्ञापन
अरनिया। ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन में नया 6.3 एमबीए का ट्रांसफार्मर पिछले आठ महीने से धूल फांक रहा है परन्तु उसे अभी तक स्थापित नहीं किया गया है। गर्मियों में स्टेशन लगातार ओवरलोड हो जाता है। इसी कारण क्षेत्र में बार‑बार बिजली कटौती करनी पड़ती है। इसके चलते ग्रामीणों में गंभीर रोष बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेशन की ओवरलोडिंग से निजात पाने और कटौती कम करने के लिए प्रशासन से नया ट्रांसफार्मर मांगा गया था। मांग पूरी कर उक्त ट्रांसफार्मर स्टेशन पर रखा गया लेकिन आठ महीनों से स्थापित नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
ग्रामीण दर्शन कुंडल ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया गया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर झाड़ियों से घिरा और धूल से ढका पड़ा हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि विभाग मामला गंभीरता से नहीं ले रहा।
विज्ञापन
ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी को गर्मी में बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। इसलिए ट्रांसफार्मर को तुरंत स्थापित कर चालू किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की।
कोट
ठेकेदार के अन्य परियोजना में व्यस्तत होने के कारण देरी हुई है। अगले दस दिनों में स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और एक महीने के भीतर ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा।
-मुनीर खान, जेई, ब्यासपुर रिसीविंग स्टेशन