{"_id":"685affcccb214d8c2a04b716","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102000-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ कोठे सैनिया के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली कटौती के खिलाफ कोठे सैनिया के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव कोठे सैनिया के ग्रामीणों ने बिजली की अघोषित कटौती को लेकर पावर स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर मनमानी करने के आरोप लगाए।
ग्रामीणों ने कहा कि 10 से 12 घंटे बिजली की कटौती हो रही है। बिजली की कटौती दिन रात चरम सीमा पर है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग बेहाल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने के सरकार के दावे जमीन स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि धान की खेती शुरू हो गई है। बिजली की कटौती से धान की खेती प्रभावित हो रही है। मोटर पंप बंद पड़े हैं। खेतों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय फोन पर बात करना उचित नहीं समझते हैं। इससे लोगों में दिन प्रतिदिन रोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही बिजली की कटौती पर अंकुश नहीं लगा, तो लोग बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश पंत, पंच विक्की सैनी, मनीष कुमार, बुआ दित्ता और अश्वनी कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।