{"_id":"685af5e86c5380ef000b5e57","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101998-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नई बनी अरनिया सब्जी मंडी दो साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नई बनी अरनिया सब्जी मंडी दो साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया के मुख्य बस अड्डे में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार सब्जी मंडी 2 साल बीत जाने के बाद भी सुचारू नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में सब्जी मंडी कस्बे के तरेबा मोड़ में लगाई जा रही है। तरेबा मोड़ सब्जी मंडी में सुविधाओं का अभाव बड़े पैमाने पर है। इसके चलते मुख्य बस अड्डे में नई सब्जी मंडी का निर्माण कार्य नपा की तरफ से करवाया गया था, परंतु उसे शिफ्ट करने के लिए नगर पालिका उचित कदम नहीं उठा रही है। हालांकि मंडी के व्यापारियों से शिफ्ट करने के लिए तीन से चार बार नगर पालिका की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक मंडी शिफ्ट नहीं हो पाई है।
पिछली बैठक में व्यापारियों ने नई सब्जी मंडी में सुविधाओं की कमी को उजागर करते हुए नगर पालिका को बिजली, पानी, शैड की चार दीवारी को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए कहा था। इसके बाद नगर पालिका की तरफ से बिजली और छोटा-मोटा मरम्मत कार्य करवा दिया गया है। परंतु 2 साल बीत जाने के बाद भी अरनिया नगर पालिका मंडी को स्थानांतरित करने का शुभ मुहूर्त नहीं ढूंढ पा रही है।
अरनिया मंडी के व्यापारी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि नगर पालिका अधिकारी के साथ मंडी को शिफ्ट करने की बात हो चुकी है। अधिकारी को नई मंडी में लंबित पड़े मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
अरनिया मंडी के व्यापारी जनक राज ने बताया कि नई मंडी में सुविधाओं का अभाव बड़े पैमाने पर है। नगर पालिका की तरफ से शेड का निर्माण कार्य किया गया है, जिसकी चार दीवारी नहीं है। इससे सामान की सुरक्षा बिल्कुल नहीं है। बैठक में चार दिवारी का कार्य मुकम्मल करने के लिए कहा गया था।
इस मौके पर अरनिया नगर पालिका में तैनात एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नई सब्जी मंडी की तैयारी बिल्कुल कर दी गई है। हाल ही में तहसीलदार को नगर पालिका अरनिया का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। अब अरनिया नगर पालिका का कार्यभार खंड विकास अधिकारी अरनिया को सौंप दिया गया है। खंड विकास अधिकारी की ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में भी लगा दी गई है। इसके चलते मंडी के स्थानांतरण में देरी हो रही है।
लगातार प्रभावित हो रहे विकास कार्य
अरनिया नगर पालिका के विकास कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं। ज्यादातर नगर पालिका अधिकारी का स्थायी तौर पर तैनात न होना मुख्य कारण है। पिछले एक साल में नगर पालिका अरनिया ज्यादातर अतिरिक्त कार्यभार पर रही है। हाल ही में नगर पालिका अरनिया का कार्यभार तहसीलदार अरनिया को दिया गया था। तहसीलदार से 2 महीने कार्यभार लेकर खंड विकास अधिकारी अरनिया को सौंप दिया गया है, जिसके चलते नगर पालिका अरनिया के विकास कार्य लंबित हो रहे हैं।