फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डंपिंग साइट के निर्माण का विरोध, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव सोंगली में कचरा डंपिंग साइट का मुद्दा तीसरे दिन भी सुलगता रहा। निर्माण कार्य का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसमें कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को चोटें पहुंची हैं। गर्मी के चलते दो महिलाएं बेहोश हो गईं। मामले को बिगड़ता देख शाम को विधायक राजीव भगत घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन व लोगों से बैठक कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। अगले दो दिन तक कचरा डंपिंग साइट का निर्माण कार्य नहीं होगा।
विज्ञापन


गांव सोंगली में कंचरा डंपिंग साइट के निर्माण कार्य को लेकर पिछले तीन दिन से निरंतर प्रशासन, पुलिस और जनता के बीच तनातनी बनी हुई है। शनिवार सुबह तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी निर्माण कार्य को सुचारु करवाने के लिए पुलिस बल को साथ लेकर पहुंचे। जेसीबी से निर्माण कार्य को शुरू करवाया गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। इसके चलते पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस मौके पर कुछ महिला प्रदर्शनकारियों को चोटें पहुंची हैं। एक महिला प्रदर्शनकारी को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया। महिला प्रदर्शनकारी पुलिस की गाड़ी के आगे आगे आ गईं। गर्मी के चलते दो महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं। हालांकि पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने में सफल रही।
विज्ञापन

इसके बाद कचरा डंपिंग साइट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद शाम को विधायक राजीव भगत घटनास्थल पर पहुंच गए। विधायक ने प्रशासन, पुलिस और जनता से बातचीत कर कचरा डंपिंग साइट के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात कर कचरा डंपिंग साइट की लोकेशन में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस और आम जनता के बीच टकराव हो जाता है। फिलहाल किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। जल्द ही इस मुद्दे का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed