फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया को मिली नई इमारत

Sun, 25 May 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 25 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में समग्र शिक्षा अभियान के तहत करीब 50 लाख रुपये की लागत से नई इमारत बनाई गई है। इसे शनिवार को स्कूल को सौंप दिया गया है। इसमें कला शिल्प, साइंस लैब, 2 क्लासरूम, कंप्यूटर क्लास और पुस्तकालय की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने आधिकारिक तौर पर इस इमारत का उद्घाटन किया। उन्हाेंने कहा कि नई इमारत में आधुनिक तरीके से बच्चों को पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को अलग से कला शिल्प की पढ़ाई होगी। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए लैब बनाई गई है। दो अतिरिक्त क्लासरूम और कंप्यूटर क्लास बनाई गई है। इसमें बच्चों को कंप्यूटर से संबंधित पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजीव ने कहा कि सीमा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आधुनिक तकनीक से युक्त सुविधा मुहैया करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के अरनिया कस्बे और आल्हा गांव के स्कूल में नई सुविधा मिलने से सीमा क्षेत्र के बच्चे भी शहर के बच्चों का मुकाबला कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में मुख्य विषय के साथ ही कला, विज्ञान, वाणिज्य, खेलकूद में रुचि लेने वाले युवाओं को भी अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर जोनल शिक्षा अधिकारी सरबजीत कौर और हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।


- बॉक्स -
चौकीदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
विधायक डॉ. राजीव भगत ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में बने शौचालय में दो बार चोरी हुई है। इसके लिए चौकीदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने नगर पालिका समिति से यह शौचालय स्कूल प्रबंधन के सुपुर्द करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि शौचालय पर 12 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद इसका इस्तेमाल ही नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्तर की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed