{"_id":"67c4b14754fdd47e060fed5f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-101750-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैन्य वाहन की टक्कर से स्कूटी पर पिता के साथ जा रहे नाबालिग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैन्य वाहन की टक्कर से स्कूटी पर पिता के साथ जा रहे नाबालिग की मौत
विज्ञापन
बिश्राह। बिश्राह अस्पताल में प्रणव के मां-बाप और रिश्तेदार विलाप करते हुए
- फोटो : bishnah news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव भटियाड़ी में रविवार सुबह सैन्य रिकवरी वाहन की टक्कर से स्कूटी पर पिता के साथ जा रहे 9 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग प्रणव वाहन तले कुचला गया। हादसे में पिता जीत राज को मामूली चोट पहुंची है। पुलिस ने सैन्य वाहन को जब्त कर लिया। चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रणव शर्मा निवासी वार्ड नंबर 3 रविवार सुबह अपने पिता के साथ स्कूटी में बाड़ी ब्राह्मणा आर्मी कैंटीन में सामान खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वह बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मुख्य मार्ग पर गांव भटियाड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे सैन्य वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके चलते स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। दोनों पिता-पुत्र नीचे गिर गए। सैन्य वाहन प्रणव शर्मा को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में जीतराज को मामूली चोटें पहुंची हैं।
दिनदहाड़े हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके उपरांत पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रणव की मां और बाकी परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे के शव को देख मां रोने लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने सैन्य वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रणव शर्मा की दो बड़ी बहनें हैं। प्रणव शर्मा की बड़ी बहन दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। भाई की मौत की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से रवाना हो गई है। प्रणव का संस्कार सोमवार को किया जाएगा।