फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हमले में मारे गए युवक का शव घर पहुंचने पर तनाव, लोगों ने आरोपी के घर पर बोला धावा, की तोड़फोड़

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। गांव पिंडी सरोचां में बुधवार को हुए हमले में दम तोड़ने वाले वाले युवक जगदीश राज का शव शनिवार को घर पहुंचा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। जगदीश के परिजनों और अन्य लोगों ने हत्या आरोपी जगमोहन सिंह के घर पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत से लोगों को खदेड़ा। हमले में अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

बुधवार को हमले में घायल हुए जगदीश राज ने शुक्रवार रात 9 बजे जीएमसी में दम तोड़ा। शनिवार को शव जैसे ही घर पहुंचा तो सैकड़ों की संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए। हत्या आरोपियों के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा था। तनाव को देखते हुए एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, थाना प्रभारी अरनिया रऊफ खान के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

जगदीश राज के परिजन अंतिम संस्कार हत्या आरोपी जगमोहन सिंह के घर करने पर अड़ गए। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर ने जगदीश के परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाया, लेकिन परिजन आरोपी के घर संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद जगदीश राज की बहन, उसके परिजन और स्थानीय लोगों ने हत्या आरोपी जगमोहन सिंह के घर पर धावा बोल दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी जगमोहन सिंह के घर पहुंच गया। भीड़ ने जगमोहन सिंह के घर के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ में से कुछ लोग कूद कर जगमोहन सिंह के घर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसके बाद मौका संभालते हुए थाना प्रभारी अरनिया रऊफ खान और एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने भीड़ पर मशक्कत से काबू पाया। समय रहते पुलिस ने लोगों को जगमोहन के घर से बाहर निकाला। जगदीश के परिजन बार-बार अंतिम संस्कार और अन्य दो आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो मुख्य आरोपी पकड़ लिए गए हैं। अन्य दो की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, जगदीश के परिजनों ने कहा कि अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उससे पहले पुलिस अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करे। तकरीबन 3 घंटे तक अंतिम संस्कार को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
जगदीश राज (18) घर में सबसे छोटा था। घर में माता-पिता, बड़ा भाई और एक बहन है। जगदीश राज पास के गांव में सैलून चलाता था। गांव के लोगों के अनुसार जगदीश राज के पिता मनोहर लाल बकरियां चराते हैं। पूरे परिवार का व्यवहार अच्छा है। उनका किसी से भी लड़ाई झगड़ा नहीं होता था। वह सिर्फ अपने काम से मतलब रखते थे। बुधवार को जगदीश दुकान बंद कर घर आया था। उसके बाद चाय पीकर पिता बकरियां चराने चले गए थे। बकरियां चराने को लेकर जगदीश राज के पिता की जगमोहन सिंह के साथ बहसबाजी हो गई। जगदीश राज झगड़े को बढ़ता हुआ देख मौके पर पहुंच गया। उसके बाद जगमोहन और अन्य तीन आरोपियों ने मिलकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें जगदीश राज गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के तीसरे दिन शुक्रवार रात 9 बजे जगदीश राज ने जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया। रविवार को शव घर पहुंचा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed