{"_id":"69b9a5463f001eb61a019a94","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-273-1-now1001-101702-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में नौशेरा ए विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में नौशेरा ए विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। कस्बे के खेल मैदान में बुधवार को जिला पुलिस राजोरी की तरफ से ''''सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 4 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला नौशेरा ए की टीम ने जीत कर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया।
पहला मैच नौशेरा बी और खेडी के बीच हुआ। खेडी ने 2-0 से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में नौशेरा ए ने भवानी को 2-0 से हराया।
फाइनल मुकाबला नौशेरा ए व खेडी वॉलीबाल क्लब के बीच हुआ। इसमें नौशेरा ए ने 2-0 से जीत हासिल की। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीशनल एसपी बलजीत सिंह, एसडीपीओ नौशेरा साहिल महाजन, थाना प्रभारी नौशेरा इंस्पेक्टर अर्जुन मगोत्रा मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को 10 हजार नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उप विजेता टीम को 5 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी दी गई। अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल दिए गए।