फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डीसी ने चिंघस में एएनपीआर सिस्टम और पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोेरी। डीसी राजोरी अभिषेक शर्मा ने राजोरी चिंघस क्षेत्र का दौरा कर राजोेरी–पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए जा रहे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सिस्टम को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने एएनपीआर सिस्टम को वाहन पोर्टल के साथ जल्द एकीकृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की स्वतः पहचान कर उनका चालान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से ट्रैफिक निगरानी अधिक प्रभावी होगी, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा राजोरी–पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि सिस्टम को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से कार्यशील बनाने के लिए सभी तकनीकी और आधारभूत ढांचे से संबंधित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। इसके बाद उपायुक्त ने चिंघस स्थित पर्यटन विभाग की साइट का भी निरीक्षण किया। यहां पर्यटकों की सुविधा और मनोरंजन के लिए बंकर तथा एक छोटे थियेटर का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंघस की पर्यटन संभावनाओं पर बल देते हुए उपायुक्त ने ऐतिहासिक चिंघस सराय के समीप जनजातीय थीम आधारित पार्क विकसित करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। इस अवसर पर एआरटीओ राजोरी आशिक रफीक मलिक सहित अन्य जिला एवं विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed