{"_id":"68322c40eed24e623d0db9ae","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-104672-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा ने कोटरंका में निकाली विजय तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा ने कोटरंका में निकाली विजय तिरंगा रैली
विज्ञापन
तिरंगा रैली निकालते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
- फोटो : rajori news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। भारत माता की जय, वंदे मातरम, सेना हमारी शान है, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से कोटरंका का बाजार गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर की जीत की खुशी में राजोरी के कोटरंका में एक तिरंगा रैली का आयोजन किया।
इस रैली का नेतृत्व पार्टी के जिला प्रधान देव राज शर्मा ने किया। इस दौरान जिला महासचिव मंज़ूर नाइक, वरिष्ठ नेता अयूब पहलवान, पूर्व सरपंच मनीर मिर्ज़ा आदि मौजूद रहे। उन्होंने कोटरंका के मुख्य बाजार में तिरंगा रैली निकाली। रैली में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों की एक बड़ी संख्या शामिल हुई। प्रधान देव राज शर्मा ने कहा कि हम यह रैली अपने सुरक्षाबलों की पीठ थपथपाने तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और आतंकवाद फैलाने वाला देश कभी हमारे देश का दोस्त नहीं हो सकता। पाकिस्तान खुद को कश्मीरियों का हमदर्द कहलाता है, लेकिन वह कश्मीर में शांति और तरक्की से परेशान हो गया था और यहां अशांति फैलाने के लिए पहलगाम में आतंकी हमला किया। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया।