{"_id":"6887d24f2009e5654f05c6dd","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101771-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रों और शिक्षकों को किया हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रों और शिक्षकों को किया हेपेटाइटिस के बारे में जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। सेना की तरफ से शिक्षा जोन खौड़ के सरकारी हाई स्कूल नारायणा (पलांवाला) में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सेना के चिकित्सा अधिकारी तथा सहायक कर्मचारियों की तरफ से स्कूल के 174 छात्रों तथा 16 शिक्षकों को हेपेटाइटिस के कारणों, लक्षणों, रोकथाम, शुरुआती पहचान और हेपेटाइटिस के उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
सेना की महिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रिय तथा उनके सहायक कर्मचारियों ने शिविर के दौरान स्कूल के छात्रों तथा शिक्षकों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करते हुये बताया कि हेपेटाइटिस में यकृत (लीवर) में सूजन आ जाती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि वायरल संक्रमण, शराब का अत्यधिक सेवन या ऑटोइम्यून बीमारियां।
हेपेटाइटिस के मुख्य प्रकार: बताते हुये चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हेपेटाइटिस ए: यह दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलता है। हेपेटाइटिस बी यह संक्रमित रक्त, यौन संपर्क या संक्रमित मां से बच्चे में फैलता है। हेपेटाइटिस सी यह मुख्य रूप से संक्रमित रक्त के माध्यम से फैलता है। हेपेटाइटिस डी यह केवल उन लोगों को प्रभावित करता है जो पहले से ही हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं। हेपेटाइटिस ई: यह हेपेटाइटिस ए की तरह दूषित भोजन या पानी से फैलता है। इससे थकान, भूख न लगना, पेट दर्द, पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला पड़ना), उल्टी और दस्त लग जाते हैं।