{"_id":"6a135e7499769e3c240101b8","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101869-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौकी चौरा में 8 गोवंश मुक्त करवाए, वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौकी चौरा में 8 गोवंश मुक्त करवाए, वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चौरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ गोवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो लोड कैरियर वाहन को जब्त कर लिया जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार चौकी चौरा नाका प्वाइंट पर पुलिस नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान जम्मू की ओर से राजोरी-पुंछ जा रहे एक संदिग्ध बोलेरो महिंद्रा लोड कैरियर को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के संकेत को नजरअंदाज करते हुए चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 8 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 5 गायें और 3 बैल शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पशुओं को बेहद अमानवीय तरीके से रस्सियों से बांधकर वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। उन्हें बिना भोजन और पानी के ले जाया जा रहा था, जिससे उनकी हालत काफी दयनीय हो गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया और वाहन को कब्जे में ले लिया।
मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह कार्रवाई चौकी चौरा के चौकी प्रभारी निर्मल सिंह की निगरानी में की गई।