फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कांग्रेसियों ने जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जिला जम्मू ग्रामीण के अंतर्गत बुधवार को अखनूर विधानसभा क्षेत्र में “संगठन सृजन अभियान-2” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुंदन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं की सशक्त आवाज है। उन्होंने कहा कि अखनूर और जम्मू ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी गति से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed