{"_id":"6a0f73b35acf9af9e003c90c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101856-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में 1.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में 1.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक मोहन लाल ने वीरवार को करीब 1 करोड़ 34 लाख 87 हजार रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास और एक्सईएन लोक निर्माण विभाग संजीव शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विधायक ने अखनूर नगर व आसपास के क्षेत्रों में सड़क, नाली, पुलियों तथा सामुदायिक हाल निर्माण सहित कई अहम परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अखनूर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। नगर क्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर तथा बरवाला बिरादरी मंदिर के पास बनने वाले सामुदायिक हाल सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि गुड़ा ब्राह्मणा क्षेत्र में श्मशान घाट सड़क की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इसे अब पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा सुंगल क्षेत्र में पुलियों और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं वार्ड नंबर-9 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
मोहान लाल ने कहा कि आने वाले समय में अखनूर में पर्यटन, सौंदर्यीकरण, नगर पालिका, लोक निर्माण और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े बड़े विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, पूर्व सरपंच रत्न लाल, पूर्व सरपंच प्रशांत शर्मा, पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा, यश शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान सुदेश मगोत्रा, आल इंडिया बरवाला बिरादरी के प्रधान संजय राधा, अध्यक्ष दिलावर कुमार, मंडल अध्यक्ष सोहल सुंगल शमशेर दास, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर सिंह बिंदु, विनोद गुप्ता, शाम लाल, अशोक टीनू, बब्बू मगोत्रा, ब्राह्मण सभा के युवा प्रधान रोशन बराल, तरसेम शर्मा, थोडू राम शर्मा, तिलक राज, रत्न लाल, मोहन लाल, रीना देवी, दीपक, ललित मुख्य रूप से मौजूद रहे।