{"_id":"683228d27834d376cb09c397","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101235-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तूफान से कई जगह पेड़ गिरे, यातायात रहा बाधित, कई घंटे बिजली गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तूफान से कई जगह पेड़ गिरे, यातायात रहा बाधित, कई घंटे बिजली गुल रही
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र शनिवार को बारिश से पहले आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूट गए। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
अम्बारां के चढ़दाग्रा गांव में सरदार विक्रम सिंह बब्बू के घर के आंगन में 11 केवी की हाई वोल्टेज तार गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार ने बिजली विभाग से मांग की है कि जब तक खंभों को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक वे घर के आंगन से बिजली की आपूर्ति नहीं होने देंगे। सूत्रों के अनुसार, कस्बे के कामेश्वर मंदिर के पास एक सब्जी विक्रेता के ऊपर टीन की चादर गिर गई, जिससे उसे मामूली चोटें आईं। वहीं, तूफान के चलते कई गांवों में पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बारिश से किसान खुश, कहा-धान की बुआई के लिए जरूरी नमी मिल गई
जहां एक ओर तूफान ने तबाही मचाई, वहीं दूसरी ओर बारिश ने किसानों को राहत दी है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से धान की बुआई के लिए जरूरी नमी मिल गई है और अब वे खेतों में काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही
अम्बारां, अखनूर बाजार, कोट गढ़ी, देवीपुर और गुरहा ब्राह्मणा सहित कई इलाकों में देर रात तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली विभाग की तरफ से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। क्षेत्र में प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की मरम्मत की जाए और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्वरित कदम उठाए जाएं।