फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मंडी तहसील में भालू के हमले में महिला घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
भालू के हमले में घायल महिला को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाते कर्मचारी। - फोटो : punch news
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के लोरन ब्लाक में जंगली भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोरन लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान 42 वर्षिय ज़रीना अख्तर पत्नी अब्दुल कबीर निवासी डारगाम लोरन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल महिला के साथ पुंछ अस्पताल आए मंजूर अहमद के अनुसार जरीना अख्तर दोपहर 12:30 बजे खेत में पानी लगाने निकली। रास्ते में उस पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस पर पीड़ित महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पत्थर मारकर भालू को भगाया। घायल महिला को कंधों पर उठाकर करीब तीन घंटे पैदल चल कर लोरन के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से मरहम पट्टी के बाद उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भेजा गया है। मंजूर अहमद का कहना है कि हमारे इलाके में इतना गाय भैंसे नहीं है जितने भालू घूमते हैं। हम लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है लेकिन वाइल्डलाइफ वाले बेखबर हैं। वहीं डॉ. अमित कौर का कहना है कि पीड़ित महिला के चेहरे और आंखों पर गहरे घाव हैं, चिकित्सकों की टीम उपचार कर रही है अगर जरूरत पड़ी तो इसे किसी बड़े अस्पताल से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed