फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रियों को शाम तीन बजे तक बींबरगली को पार करना होगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ। 28 जुलाई से शुरू होने वाली श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर शुक्रवार देर शाम को डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज तेजिन्दर सिंह ने श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर और कालेज मैदान/यात्रा मैदान का दौरा किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शाम तीन बजे तक पुंछ जिले के प्रवेश द्वार बींबरगली को पार करना होगा। उसके बाद किसी भी यात्री वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इसी प्रकार श्रीबूढ़ा अमरनाथ के दर्शन करके लौटने वाले यात्रियों को भी तीन बजे के पहले बींबरगली को पार कर जम्मू की तरफ बढ़ना होगा।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि यात्री सुरक्षित एवं समय पर पुंछ अथवा जम्मू पहुंचें, इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। इसको लेकर अगले एक दो दिन में हम पूरी तरह हर स्तर पर प्रचार भी कर देंगे और हमने इसके लिए श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से जुडे़ संगठनों के पदाधिकारियों से भी बात कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी के साथ एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन और एएसपी पुंछ मोहन शर्मा भी थे। इस दौरान जिला सनातन धर्म सभा, श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर समिति, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर हिन्दू धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डीआईजी को सुरक्षा संबंधी चर्चा की। इस पर डीआईजी ने इस बात का आश्वासन दिया कि यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा मैदान और श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर के आसपास करीब बीस वाच टावर एवं सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। अगर जरूरत होगी तो और चौकियां स्थापित की जाएंगी। इस दोरान डीआईजी ने श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर में जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा, श्रीदशनामी अखाड़ा मंदिर समीति के प्रधान भूषण भल्ला, विश्व हिन्दू परिषद के यात्रा प्रमुख निशू गुप्ता, बजरंग दल के सोरभ बजरंगी, पंडित गोपाल कृष्ण, सुमित शर्मा, निशांत भल्ला आदि के साथ बैठक कर यात्रा संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed