{"_id":"6a384949563b5ba1710aa997","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-jmu1045-943987-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंजाब के गैंगस्टर अब सांबा के शूटरों से करवा रहे अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंजाब के गैंगस्टर अब सांबा के शूटरों से करवा रहे अपराध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर हुई हत्या का मामला, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बढ़ी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीत चौधरी
सांबा। जम्मू-कश्मीर का सांबा जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित एक मेडिकल स्टोर में हुए हत्याकांड में पुलिस ने शूटरों के दो ग्रुप के नौ लोगों को हिरासत में लिया है। उनका संबंध सांबा जिले से बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद चर्चा तेज हो गई है कि पंजाब के सक्रिय गैंगस्टर अब अपने आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर, विशेषकर सांबा जिले के युवाओं और शूटरों का सहारा लेने लगे हैं।
सांबा जिला पहले से ही नशा तस्करी की समस्या को लेकर चर्चा में है। गांव और कस्बों तक नशे के कारोबार का नेटवर्क फैल चुका है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस नशा मुक्त अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नशा गिरोह के सरगना लाहू गुज्जर व उसके अन्य साथियों को दबोचा है।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि गैंगस्टर युवाओं को धन, विदेश में फैले आपराधिक नेटवर्क और अन्य प्रलोभन के जरिये अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि कुछ युवा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा भी निकट है। इसके मद्देनजर पूरे जम्मू संभाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ऐसे समय में गैंगस्टर नेटवर्क और शूटरों की गतिविधियां पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर रही हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को अपराध के रास्ते से दूर रखने के लिए पुलिस, खुफिया एजेंसियां लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई हैं। हालांकि जांच एजेंसियां अभी विभिन्न मामलों की पड़ताल कर रही हैं।
इनसेट
गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय हैप्पी चिब, 24 वर्षीय राहुल कुमार और 19 वर्षीय वंश शर्मा की पहचान हुई है। ये सांबा जिले के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, वे लंबे समय से गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों पर कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी वंश शर्मा पर भी विजयपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हैं। इन आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, नौ कारतूस तथा एक अन्य अवैध हथियार बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
वर्जन
हमारे पास प्रशिक्षण लेने वाले युवा सेना व अन्य पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती हो चुके हैं। 1400 से अधिक युवक रोजगार प्राप्त कर चुके हैं। जिन युवकों ने प्रशिक्षण लिया है, वे रोजगार के लिए मेहनत कर रहे हैं। कुछ युवक नशे की लत में पड़ जाते हैं वे ही गलत रास्ते पर चलते हैं।
- राज सिंह संब्याल, सेवानिवृत्त कैप्टन, सांबा