{"_id":"6a19f96abecfe03c2105d455","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-1-jmu1060-925488-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गो माता के अपमान पर शिवसेना हिंदुस्तान ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गो माता के अपमान पर शिवसेना हिंदुस्तान ने जताया विरोध
विज्ञापन
आरएस पुरा गो माता के अपमान पर शिवसेना हिंदुस्तान ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसीआरएस पुरा। गांव स्लैड में शिवसेना हिंदुस्तान के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को गो माता के अपमान पर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के साथ चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक नेता ने बयान दिया कि 14 साल के बाद गौ वध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की तरफ से गौ माता के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने बताया कि गौ माता हिंदू समाज के लिए पूजनीय हैं और उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जिन नेताओं ने इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया है उन्हें उनकी पार्टी से बाहर किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में इस मामले को लेकर भारी रोष है और संगठन इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जम्मू राज कुमार, अरनिया ब्लॉक प्रधान राकेश कुमार, युवा स्टेट चेयरमैन राज कुमार बाबा, जितेंद्र सिंह, कमल कुमार, विजय सैनी तथा अश्विनी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।