{"_id":"6081dfe28ebc3e9d1a00b0cb","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-jmu233992299","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं चलीं मेटाडोर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं चलीं मेटाडोर बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर वीरवार को भी मेटाडोर और मिनी बसें नहीं चलीं। इससे लोगों को आने-जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग सिर और कंधे पर सामान रख पैदल ही चलते दिखाई दिए। आने-जाने का कोई साधन न होने से कई लोग दूसरे दिन भी काम पर नहीं जा सके। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार लोगों को हुई। उन्हें महंगा आटो करके अस्पताल पहुंचना पड़ा। इस दौरान ऑटो वालों की चांदी रही। बता दें, प्रशासन ने मेटाडोर और बस वालों को 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलने के निर्देश दिए हैं। इसी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू की है। बुधवार को भी मेटाडोर और मिनी बसें न चलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
आरएस पुरा में 101 लोगों के टेस्ट, 7 पॉजिटिव
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में वीरवार को कुल 101 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें से 7 लोग पॉजिटिव निकले। संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा उपजिला अस्पताल का एक्सरे टेक्नीशियन भी संक्रमित पाया गया है। टेक्नीशियन ने बुुधवार को मेडिकल कॉलेज जम्मू में आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था। वीरवार को उपजिला अस्पताल सहित दूसरे केंद्रों में 980 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। पुलिस ने भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। वीरवार को भी बिना मास्क पकड़े लोगों को जुर्माना किया गया।