{"_id":"680fd8e8e0499e3d7f07c4bd","slug":"jammu-kashmir-news-rspura-news-c-312-1-sjam1007-102339-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमांत गांव घराना की एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा देवी पत्नी कुलवीर सिंह निवासी घराना के रूप में हुई है। पूजा की मौत के बाद मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। आरएस पुरा थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने इस मामले में पूजा के पति कुलबीर सिंह और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक पूजा देवी को सोमवार शाम बजे उप जिला अस्पताल में पति कुलबीर सिंह ने भर्ती करवाया। कुलबीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को चक्कर आ रहे थे। वहीं इसकी जानकारी जब मृतक के मायका पक्ष को पता चली तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया। पूजा के पिता कृष्ण सिंह निवासी खंदवाल, भाई सोनू, बहन मीनू आदि ने बताया कि शाम को ही पूजा ने उनको फोन कर कर यह सूचना दी थी कि उसके ससुराल वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं और इसके बाद उनको यह खबर मिली कि पूजा देवी की मौत हो गई है। मृतक के मायके वालों ने आरोप लगाया कि पूजा देवी की ससुराल पक्ष वाले हृदय गति रुकने से मौत का कारण बता रहे हैं पर असल में पूजा की मौत का कारण ससुराल पक्ष द्वारा की गई मारपीट है। एक सोची समझी योजना के तहत उसकी हत्या की गई है।
पिता कृष्णा सिंह ने बताया उनकी बेटी का विवाह 2009 में गांव घराना निवासी कुलबीर सिंह से हुआ था। उसके बाद से लगातार वह उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसके साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके थे और उन्होंने इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि आज भी गांव के पूर्व सरपंच के इशारे पर ही उनकी बेटी की हत्या की गई है और वह इसमें पूरी तरह से सम्मिलित है और वह चाहते हैं कि पुलिस इसकी गहन जांच करे। पूजा के पति सहित पूर्व सरपंच और उसके जेठ व जेठानी पर भी हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
पूजा के भाई व पूर्व नपा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूजा का शाम को ससुराल पक्ष की तरफ से पिटाई करने का फोन आया था। उसके बाद उनको उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या की गई है। सूचना के बाद सभी उप जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां इस बात को लेकर रोष जताया। गुस्साए लोगों ने आरएस पुरा पुलिस थाने का घेराव भी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार शव को मुख्य सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। तब तक संस्कार नहीं करेंगे जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।
थाने में मौजूद थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार ने आश्वासन दिया कि जो लोग भी इसमें आरोपी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भेज दिया है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। उन्होंने मायके पक्ष को विश्वास दिलाया कि मंगलवार सुबह 10 बजे मृतक पूजा देवी का तीन डॉक्टरों की बोर्ड की टीम की अध्यक्षता में पोस्टमार्टम किया जाएगा। अगर इसमें किसी तरह भी हत्या के सबूत मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानून के अंतर्गत कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि पूजा देवी की शादी 15 साल पहले हुई थी। मौजूदा समय में उसकी 13 साल की एक बेटी और 11 साल का एक बेटा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में पूजा के पति कुलबीर सिंह सहित उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। ।