फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, resignation nsui

एनएसयूआई के कई पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
jammu kashmir news, resignation nsui
जम्मू। कांग्रेस के छात्र विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) से जुड़े कुछ पदाधिकारियों ने शनिवार को एनएसयूआई और कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की। उनका आरोप था कि पार्टी में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और छात्रों के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। एनएसयूआई के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मुताबिक नहीं करवाए गए हैं। इसका कारण एनएसयूआई और कांग्रेस में गुटबाजी को माना जा रहा है। हाल ही में शीर्ष नेतृत्व ने सन्नी परिहार को एनएसयूआई का जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

त्यागपत्र देने वाले प्रदेश महासचिव चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने 2007 में चुनाव प्रक्रिया को शुरू किया था। उन्होंने 1 अक्तूबर 2018 को सदस्यता अभियान शुरू किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1400 युवा सदस्यों को जोड़ा गया। इसके बाद कांग्रेस को सदस्यता फीस भी दी गई। लेकिन कोई चुनाव प्रक्रिया नहीं करवाई गई। इसके सहित अन्य मुद्दों पर जम्मू कश्मीर की वर्तमान प्रभारी रजनी पाटिल को भी ज्ञापन दिया गया था। विंग में दो साल से कोई अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने साथियों के साथ अभी किसी दल में नहीं जाएंगे और छात्रों के मुद्दों के लिए अपने स्तर पर लड़ते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें 1400 युवा सदस्यों का समर्थन है और वे भी सदस्यता पद से त्यागपत्र देंगे। त्यागपत्र देने वालों में विशाल कोतवाल, किशोर शर्मा, राहुल भगत, संदीप सिंह चिब, साहिल सिंह जमवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चुनाव में शीर्ष नेतृत्व ने सभी औपचारिकताएं पूरी कीं : प्रधान
जम्मू। एनएसयूआई के जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त प्रधान सन्नी परिहार ने कहा कि प्रदेश इकाई में मौजूदा कोई पदाधिकारी नियुक्त नहीं था। चंद्रकात सहित अन्य सदस्य खुद को एनएसयूआई का स्वयं पदाधिकारी बता रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान प्रदेश में एनएसयूआई के चुनाव नहीं हो पाए थे और अब शीर्ष नेतृत्व में पूरी औपचारिकताओं के बाद उनके नाम पर मुहर लगाई है। इसमें उनके प्रदर्शन को देखा गया है। इसके लिए साक्षात्कार भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सदस्यों पर मानहानि का दावा करेंगे : प्रभारी
जम्मू। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अंकुश भटनागर ने कहा कि एनएसयूआई की छवि को भ्रमित करने के लिए दो सदस्यों के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा। इसके साथ दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विशाल कोतवाल और चंद्रकांत गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की एनएसयूआई विंग में वर्तमान में कोई पदाधिकारी नहीं था, जबकि वे खुद को पदाधिकारी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन्नी परिहार को उचित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार प्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed