{"_id":"62840a03cf4d1027a83a25ea","slug":"jammu-kashmir-news-reasi-news-jmu26003038","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में युवक व युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में युवक व युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना पर काम कर रही निजी कंपनी वीसीसीएल के कर्मचारी की हत्या के आरोप में अरनास पुलिस ने एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और हत्या कर शव जंगल में फेंकने की बात कही है।
कंपनी में कार्यरत रियाज अहमद वानी निवासी बनिहाल 12 मई को लापता हो गया था। उस के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई गई थी। पुलिस के साथ ही कंपनी भी लापता कर्मचारी को तलाश कर रही थी। रविवार को रियाज का शव डुग्गा क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया। बताया जाता है कि रविवार को कुछ लोगों ने जंगल में चील कौवे मंडराते देखे तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट तैयार की और रियाज के फोन कॉल की डिटेल को भी खंगाला। फोन से एक नंबर पर कई बार फोन किया गया था और वापस उसी नंबर से फोन भी आया था। जांच के बाद पुलिस ने भमाग, अरनास, माहौर के इलाकों में दबिश दी और युवक मोहम्मद आरिफ निवासी जमलान माहौर तथा उसकी मंगेतर शगुफता निवासी धनौड़ अरनास को डसाल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों वहां छिपे हुए थे। दोनों पर 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।