फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, rahul gandhi

कांग्रेस में जोश भर गए राहुल

विज्ञापन
jammu kashmir news, rahul gandhi
जम्मू। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे से प्रदेश कांग्रेस में जोश भर गए। अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस अपने नेता के दौरे के दौरान आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट नजर आई। वरिष्ठ नेता इसे आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शुभ संकेत मान रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी के दौरे के दौरान विरोधी खेमे जी-23 के प्रमुख नेता गुलाम नबी आजाद दूसरे खेमे के नेताओं के साथ काफी सक्रिय नजर आए। मंच पर गुलाम नबी आजाद के खेमे के सभी नेताओं के साथ दूसरे खेमे के नेताओं के साथ गुफ्तगू करते दिखे। मंच पर ऐसा भी नजर आया जब दूसरे नेताओं के भाषण चल रहे थे उस दौरान आजाद और राहुल किसी मुद्दे पर गंभीर मंत्रणा करते नजर आए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर भी सक्रिय थे। इन नेताओं ने अपने भाषण में कांग्रेस की एकजुटता का आह्वान किया। राहुल की रैली में पूरे जम्मू संभाग से कार्यकर्ताओं को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस की किसी रैली में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आए। मंच पर राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर दोनों ही बैठे हुए थे। सभी धड़ों को एक मंच पर देख उत्साही नेताओं ने राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर के नियमित दौरे का भी निमंत्रण दे दिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि पार्टी को राहुल गांधी और गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व की जरूरत है, जिससे वह आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इन नेताओं ने संकेत दिया कि शीर्ष नेतृत्व के जम्मू-कश्मीर के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश कार्यक्रमों में आजाद खेमे के समर्थक नेता नदारद रहते थे। इसकी कई बार पार्टी हाईकमान से शिकायत भी की गई थी लेकिन राहुल गांधी के रैली में सभी खेमे के नेता एक ही मंच पर दिखे। इन नेताओं को राहुल गांधी की तैयारियों से जुड़ी विभिन्न समितियों में भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन

कई बड़े नेता कर सकते हैं दौरा
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े नेता जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। राहुल गांधी ने जल्द ही लद्दाख में भी दौरा करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed