फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news, protest in jammu

पंजीकरण में देरी से भड़की नर्सों ने धरना देकर लगाया जाम

विज्ञापन
jammu kashmir news, protest in jammu
जम्मू। जीएमसी जम्मू से सटे एएमटी स्कूल में पंजीकरण प्रक्रिया में देरी से भड़की नर्सों और अन्य पैरा मेडिकल सदस्यों ने धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे पिछले कई दिन से एएमटी स्कूल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन न ही उन्हें टोकन दिया जा रहा है न ही कोई उनकी बात सुनी जा रही है। बिना पंजीकरण के वह कहीं नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे हैं। नर्सों ने रास्ते पर बैठकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जीएमसी के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप पर नर्सें शांत हुईं।
विज्ञापन

पंजीकरण करवाने पहुंची सुमन गुप्ता ने कहा कि वह पिछले 3-4 दिन से लगातार पंजीकरण के लिए आ रही हैं, लेकिन उन्हें टोकन नहीं दिया गया है और न ही कोई सही जानकारी मिल रही है। वह रोजाना कई कई घंटे एएमटी स्कूल के बाहर खड़ी रहती हैं। राजोरी से आई सभा ने कहा कि वह पिछले पांच दिन से आ रही हैं, उन्हें वीरवार को टोकन के लिए बुलाया था, लेकिन यहां पहुंचकर देखा तो गेट पर ताला लगा दिया गया। नौशेरा से आई स्वाति शर्मा ने कहा कि वह वीरवार तड़के पांच बजे जम्मू पहुंची थी, लेकिन उन्हें एएमटी स्कूल के गेट पर ताला लगा मिला है। उन्हें भीतर जाने नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह जगजीत ने कहा कि वे तड़के एएमटी स्कूल में पहुंच गई थीं, लेकिन उन्हें टोकन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ संबंधित विभाग पंजीकरण करवाने को कह रहा है, लेकिन यहां ऐसी व्यवस्थाएं की ही नहीं गई हैं। कई नर्सिंग सदस्य संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचकर परेशान हो रहे हैं। उन्हें बोल दिया जाता है कि टोकन खत्म हो गए हैं, बाद में आकर करवाएं। एएमटी स्कूल में इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए टेबल बढ़ाए गए हैं : प्रिंसिपल
जीएमसी की प्रिंसिपल व पैरा मेडिकल काउंसिल की चेयरपर्सन डॉ. शशि सूदन ने कहा कि विभिन्न जिलों से विद्यार्थी और अन्य स्टाफ यहां पहुंच रहा है, हालांकि उनके संबंधित जिलों में भी पंजीकरण प्रक्रिया होनी है। पंजीकरण और टोकन के लिए दो से बढ़ाकर पांच टेबल लगा दिए गए हैं। पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी तक की गई है और जरूरत के मुताबिक इसमें विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed