{"_id":"618c262c61e68c5f1438cc5c","slug":"jammu-kashmir-news-politcal-news-jammu-city-news-jmu247576435","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा छह दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगी जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा छह दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगी जम्मू
विज्ञापन
जम्मू। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती छह दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जम्मू पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वह ज्यादातर समय जम्मू जिले में ही रहेंगी और पार्टी के नेताओ व प्रमुख कार्यकर्ताओ से बैठको के अलावा समाज के विभिन्न वर्गो से मुलाकात करेंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार 12 नवंबर को महबूबा मुफ्ती दोपहर तीन बजे के करीब जम्मू गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ उनकी गेस्ट हाउस में ही बैठक होगी। 13 नवंबर को वह महिला विंग की अध्यक्ष सुरजीत कौर के आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। सुरजीत कौर पिछले कुछ अर्से से अस्वस्थ चल रही हैं।
14 नवंबर को महबूबा मुफ्ती गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीपी नेताओं के अलावा प्रतिनिधिमंडलों से मिलेंगी। 16 नवंबर को वह वकीलों की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 17 नवंबर को अपने दौरे के समापन के पूर्व वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से बैठक करेंगी। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के छह दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।