{"_id":"609ec1e7801b99585301a2c2","slug":"jammu-kashmir-news-oxygen-plant-pf-germany-will-give-breath-to-corona-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : जम्मू-कश्मीर में कोरोना पीड़ितों को सांसें देगा जर्मनी का ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe : जम्मू-कश्मीर में कोरोना पीड़ितों को सांसें देगा जर्मनी का ऑक्सीजन प्लांट
Sat, 15 May 2021 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 May 2021 04:04 AM IST
सार
- नौ प्लांट मंगाए गए, अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद
- कुल 78 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से होगा कोरोना प्रबंधन
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना पीड़ितों को जर्मनी का ऑक्सीजन प्लांट सांसें देगा। सरकार ने नौ प्लांट मंगाए हैं, जिनके अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है। यह प्लांट जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग में स्थापित किए जाएंगे। सरकार का इस वक्त पूरा जोर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ऑक्सीजन आधारित बेडों की संख्या बढ़ाने पर है ताकि कोरोना के खिलाफ जंग जीती जा सके।
विज्ञापन
सरकार से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने जर्मनी से ऑक्सीजन प्लांट शनिवार को रवाना किए जाने की उम्मीद जताई थी जो अगले सप्ताह तक श्रीनगर पहुंचेंगे। इन प्लांट के लगने के बाद प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और कोरोना पीड़ितों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, पूरे प्रदेश में 78 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट से कोरोना प्रबंधन की फिलहाल योजना बनाई गई है। यह संख्या जरूरत के हिसाब से और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में 26 प्लांट कार्यरत हैं। निकट भविष्य में और 52 प्लांट क्रियाशील होंगे। इसके साथ ही सिलिंडर से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। पर्याप्त संख्या में सिंलिंडर हैं। बाहरी राज्यों से भी ऑक्सीजन मंगाया जा रहा है। निर्धारित कोटे की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए हिमाचल और पंजाब में अफसरों की तैनाती भी की गई है। सूत्रों का कहना है कि सरकारी की पूरी निगरानी ऑक्सीजन की उपलब्धता पर है। यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि कहीं भी इसकी कमी न होने पाए। इसके लिए उद्योगों की आपूर्ति भी पहले ही रोक दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के 55 सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज
सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पूरे प्रदेश में 55 सरकारी व निजी अस्पतालों में इंतजाम किए हैं। इनमें जम्मू संभाग में 30 और कश्मीर में 25 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के लिए 5100 से अधिक बेड हैं। इसके अलावा आइसोलेशन के साढ़े 4700 और आईसीयू के 133 बेड हैं। सरकार ने ट्राइएज सेंटर भी बनाए हैं ताकि सबसे पहले कोई भी मरीज इन्हीं सेंटरों पर जाए। यहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भेजा जा सके।
सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए बेड, ऑक्सीजन व दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में फिलहाल कुल 78 ऑक्सीजन प्लांट से कोरोना प्रबंधन किया जाएगा। चिकित्सकों के साथ ही पूरा पैरा मेडिकल स्टाफ दिन रात लगा हुआ है। साथ ही वरिष्ठ अफसरों की भी कोरोना प्रबंधन में जिम्मेदारी तय की गई है।
-अटल डुल्लू, आयुक्त सचिव-स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा