{"_id":"605ce467948aa43fea011c39","slug":"jammu-kashmir-news-mohan-bhagwat-will-address-kashmiri-migrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ का समर्पण, संकल्प और शौर्य दिवस : नवरेह पर कश्मीरी विस्थापितों को संबोधित करेंगे भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ का समर्पण, संकल्प और शौर्य दिवस : नवरेह पर कश्मीरी विस्थापितों को संबोधित करेंगे भागवत
Fri, 26 Mar 2021 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:58 AM IST
सार
- 12 अप्रैल को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज करेगी आरएसएस की संस्था
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी नए साल नवरेह पर इस बार तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संजीवनी शारदा केंद्र 12 अप्रैल को कार्यक्रम शुरू करेगा। 14 अप्रैल को समापन समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देश-दुनिया भर में कश्मीरी विस्थापितों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
संगठन के सदस्य अवतार कृष्ण त्रकरू ने बताया कि 12 अप्रैल को समर्पण दिवस, 13 को संकल्प दिवस और 14 को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नवरेह पर कार्यक्रम को प्रख्यात फिजीशियन श्रेया भट्ट और कश्मीरी सम्राट ललितादित्य मुक्तापिदा पर विशेष रूप से केंद्रित रखा जाएगा। जम्मू समेत दुनिया के कई हिस्सों में समारोह और स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन