{"_id":"64fda3fd39e77d5b110167b6","slug":"jammu-kashmir-news-missing-bsf-jawan-traced-to-home-in-bihar-to-face-departmental-inquiry-poonch-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ से लापता BSF का जवान बिहार स्थित अपने घर में मिला, विभागीय जांच के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ से लापता BSF का जवान बिहार स्थित अपने घर में मिला, विभागीय जांच के आदेश जारी
Sun, 10 Sep 2023 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 04:39 PM IST
सार
पुंछ जिले में एलओसी के पास अपनी चौकी से लापता बीएसएफ के जवान का पता चल गया है। पुलिस ने बताया कि जवान बिहार स्थित अपने घर में उपस्थित पाया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अपनी चौकी से लापता सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान का पता चल गया है। पुलिस ने बताया कि जवान बिहार स्थित अपने घर में उपस्थित पाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के बालाकोट सेक्टर के भरानी में अग्रिम चौकी से जवान के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद बीएसएफ ने संबंधित पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता जवान का रविवार सुबह बिहार स्थित उसके घर में पता चला। इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ ने बिना अनुमति के अपनी पोस्ट छोड़ने के लिए जवान के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।