फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,lecturers promotion

सात साल बाद लेक्चररों को मिली पद्दोन्नत्ति, 1700 बने सीनियर लेक्चरर

विज्ञापन
jammu kashmir news,lecturers promotion
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग ने सात वर्ष बाद लेक्चररों को पदोन्नत किया है। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में नियुक्त 1700 लेक्चरर को पदोन्नति देकर सीनियर लेक्चरर बनाया गया है। 2013 में अंतिम बार लेक्चरर को पदोन्नत किया गया था, लेकिन इसके बाद से डीपीसी नहीं हुई थी। लैक्चरर लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लेक्चरर की पदोन्नति के बाद अब सीनियर लेक्चरर को भी पदोन्नति की उम्मीद जगी है। वर्तमान में विभाग में 1300 के करीब सीनियर लेक्चरर हैं। सीनियर लेक्चरर की पदोन्नति नहीं होने से प्रदेश में 300 से अधिक हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं है। बता दें, सीनियर लेक्चरर को पदोन्नत कर प्रिंसिपल नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

लेक्चरर को पदोन्नति मिलने पर प्लस टू लेक्चरर फोरम ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। फोरम के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि लंबे समय से हम पदोन्नति की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संख्या 1700 से अधिक हो सकती थी। हमें उम्मीद है कि अब सरकार सीनियर लेक्चरर को भी पदोन्नति देगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि लेक्चरर को पदोन्नति मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे उनके कार्य में भी गुणवत्ता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed