फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Lashkar hybrid terrorist arrested in Sopore

Hybrid Terrorist : सोपोर में लश्कर का एक हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा

Wed, 24 Aug 2022 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 01:23 AM IST
सार

Hybrid Terrorist : सुरक्षाबलों के सूचना मिली थी कि एक वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहे हैं। शाम लगभग साढ़े सात बजे दो व्यक्ति एक वाहन में सवार होकर आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे। इनकी पहचान डांगीवाचा निवासी मुजफ्फर अहमद शाह और तारजू के  सोफी इशाक अहमद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Lashkar hybrid terrorist arrested in Sopore
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुरक्षाबलों ने मंगलवार की शाम बेहरामपोरा सीलू पुल पर नाके के दौरान लश्क-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को एक मददगार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। वह लक्षित हत्या के लिए हथियार पहुंचाने जा रहे थे। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों के सूचना मिली थी कि एक वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने विभिन्न इलाकों में नाका लगा दिया। जिसके बाद शाम लगभग साढ़े सात बजे दो व्यक्ति एक वाहन में सवार होकर आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे। इनकी पहचान डांगीवाचा निवासी मुजफ्फर अहमद शाह और तारजू के  सोफी इशाक अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें सीलू में एक पिस्तौल व एक हथगोला पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तलाशी के दौरान मुजफ्फर अहमद डार के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 कारतूस और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। जबकि सोफी इशाक अहमद के पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed