{"_id":"63053043011a1a07006670d9","slug":"jammu-kashmir-news-lashkar-hybrid-terrorist-arrested-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hybrid Terrorist : सोपोर में लश्कर का एक हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hybrid Terrorist : सोपोर में लश्कर का एक हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा
Wed, 24 Aug 2022 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:23 AM IST
सार
Hybrid Terrorist : सुरक्षाबलों के सूचना मिली थी कि एक वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहे हैं। शाम लगभग साढ़े सात बजे दो व्यक्ति एक वाहन में सवार होकर आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे। इनकी पहचान डांगीवाचा निवासी मुजफ्फर अहमद शाह और तारजू के सोफी इशाक अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाबलों ने मंगलवार की शाम बेहरामपोरा सीलू पुल पर नाके के दौरान लश्क-ए-ताइबा के एक हाइब्रिड आतंकी को एक मददगार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। वह लक्षित हत्या के लिए हथियार पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों के सूचना मिली थी कि एक वाहन में दो संदिग्ध व्यक्ति सफर कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने विभिन्न इलाकों में नाका लगा दिया। जिसके बाद शाम लगभग साढ़े सात बजे दो व्यक्ति एक वाहन में सवार होकर आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे। इनकी पहचान डांगीवाचा निवासी मुजफ्फर अहमद शाह और तारजू के सोफी इशाक अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें सीलू में एक पिस्तौल व एक हथगोला पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तलाशी के दौरान मुजफ्फर अहमद डार के कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 8 कारतूस और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। जबकि सोफी इशाक अहमद के पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन