{"_id":"60a6c24052b48446325d2739","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-tops-in-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : टीकाकरण में जम्मू अव्वल, सौ फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe : टीकाकरण में जम्मू अव्वल, सौ फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन
Fri, 21 May 2021 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 01:40 AM IST
सार
- प्रदेश में कुपवाड़ा में सबसे कम 27.70 प्रतिशत लोगों ने लगवाई वैक्सीन
- प्रदेश में अब तक 62.66 फीसदी हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जम्मू जिला 45 प्लस से अधिक आयु के टीकाकरण में सौ फीसदी लक्ष्य पूरा कर जम्मू-कश्मीर में शत-प्रतिशत टीका लगवाने वाला पहला जिला बन गया है। सबसे कम कुपवाड़ा जिले में 27.70 फीसदी टीकाकरण हुआ है। पूरे प्रदेश में अब तक 62.66 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
सरकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जम्मू में वीरवार को 2167 लोगों को टीका लगने के साथ 572994 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जम्मू संभाग में उधमपुर में 64.35, राजोरी में 55.69, कठुआ में 67.98, पुंछ में 58.28, रामबन में 68.19, डोडा में 49.21, किश्तवाड़ में 66.76, रियासी में 55.63 व सांबा में 94.90 फीसदी टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। जम्मू संभाग में 88.64 प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इसी प्रकार कश्मीर संभाग में शोपियां में सबसे अधिक 97.72 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया है। अनंतनाग में 51.13, कुलगाम-58.94, पुलवामा-49.87, श्रीनगर-35.72, बडगाम-65.48, बारामुला-62.96, बांदीपोरा-67.60, व गांदरबल में 96.47 फीसदी लोग टीका लगवा चुके हैं। कश्मीर संभाग में 45 साल से ऊपर वालों के टीकाकरण का प्रतिशत 61.35 फीसदी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय औसत से बेहतर है प्रदेश में टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में टीकाकरण की स्थिति राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राष्ट्रीय औसत 32.17 प्रतिशत है जबकि जम्मू-कश्मीर में 62.66 फीसदी। जम्मू संभाग में 2862436 तथा कश्मीर में 1339720 लोगों ने टीका लगवाया है। सरकार का कहना है कि इस समय पूरा जोर टीकाकरण के साथ ही कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर है। इसमें बेडों की संख्या के साथ ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बढ़ाने पर जोर है।
विज्ञापन