{"_id":"6771a26cbfe6689c7508bae4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-394-1-sbj1001-100350-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के अधिकारी जन विवादों को निपटाएं, पौधरोपण अभियान चलाएं : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के अधिकारी जन विवादों को निपटाएं, पौधरोपण अभियान चलाएं : राणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। जल शक्ति, वन, पारिस्थितिकी और जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने वन विभाग के रेंज कार्यालय सुंदरबनी का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं छोटे-छोटे जन विवादों को वन विभाग के कार्यालय में ही निपटाने के लिए कहा। वन भूमि में पौधरोपण अभियान चलाने तथा जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए तुरंत उपाय करने के भी निर्देश दिए।
डिविजनल फॉरेस्ट अधिकारी नौशेरा श्वेता ढेओनिया ने बताया कि सुंदरबनी रेंज के भीतर शिवखोड़ी से लेकर बेरीपतन के साथ लगते मनावर तवी तक का क्षेत्र आता है। यहां पर लगभग चार ब्लॉक अधिकारी स्तर के अधिकारी तैनात हैं। दर्जनों की संख्या में फॉरेस्ट गार्ड भी इस क्षेत्र में तैनात हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने वन विभाग की आगामी योजनाओं के संदर्भ में मंत्री को जानकारी दी। कहा कि वन विभाग की तरफ से वन क्षेत्र के बीच में पशु पक्षियों के जलपान के लिए पानी के तटबंध सहित चैक डेम बनाए जा रहे हैं। वहीं आने वाले मौसम में पौधरोपण अभियान चलाने के लिए विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं।
उन्होंने बताया कि सिटी फॉरेस्ट स्कीम के अंतर्गत सुंदरबनी के साथ लगते गांव भजवाल के बाबा नरसिंह देवस्थान चरनोट एवं उसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए विभाग की तरफ से धन का आवंटन किया गया है। शीघ्र ही वहां पर इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद यह स्थल एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में उबरेगा।
विज्ञापन
वहीं सुंदरबनी की निकटवर्ती सबसे ऊंची पहाड़ी ईगल पॉइंट पर भी फॉरेस्ट हट बनाने का काम पूरा हो चुका है। इस क्षेत्र को भी भविष्य में पर्यटन के मानचित्र पर लाकर और अधिक विकसित किया जा सकता है। जिससे पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी तथा क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।