फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मढ़ और भलवाल ब्लाक में बिजली कटौती पहुंची आठ घंटे

विज्ञापन
jammu kashmir news
दोमाना। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं। मढ़ और भलवाल ब्लाक में इन दिनों बिजली की कटौती 7 से 8 घंटे पहुंच गई है। इसको लेकर लोग आए दिन बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रह हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही।
विज्ञापन

यही नहीं बिजली की लो वोल्टेज के चलते बिजली उपकरण भी जल रहे हैं। हल्का पंचायत के पूर्व सरपंच ने बताया कि बिजली की लो वोल्टेज से उनके मंहगे उपकरण जल जाते हैं। विभागीय अधिकारी जायजा तो लेते हैं, लेकिन मुआवजा नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि इस बार नुकसान हुआ तो वह चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

इलाके के लोगों का आरोप है कि शिकायत के लिए अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध नहीं करवाए गए। क्षेत्रवासी रणदीप सिंह और आदित्य देव सिंह का कहना है कि अगर किसी तरह फोन नंबर मिल जाए तो यह कह कर बिजली अधिकारी पल्ला झाड़ते हैं कि स्थिति की जानकारी लेकर आप को फोन करते हैं। उसके बाद किसी का फोन नहीं आता। लोगों की मांग है कि हर पावर स्टेशन में अधिकारियों के फोन नंबर की लिस्ट लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed