{"_id":"6893a1d3a2565616440f8f54","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-202-1-sjam1015-126058-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: थिल रौन गौशाला क्षेत्र में चलाया पौधरोपण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: थिल रौन गौशाला क्षेत्र में चलाया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन
उधमपुर। एनजीओ इंडियन सोशलिस्ट यूथ फ्रंट के सदस्यों की तरफ से बुधवार को थिल रौन गौशाला क्षेत्र में अध्यक्ष संजीव शर्मा के अध्यक्षता के तहत थिन रौन गोशला में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के 50 के करीब पौधे रोपे।
संजीव शर्मा ने बताया कि इस बरसात के मौसम में एनजीओ का यह 6वां पौधरोपण अभियान है और एनजीओ ने पिछले 10 वर्षों में अब तक 7000 से अधिक पौधे लगाए हैं।
एनजीओ के सदस्यों ने सभी लोगों को विशेष रूप से इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने के लिए अन्य को प्रेरित करने की भी अपील की। इस अवसर पर, टीम के सदस्य ने गायों को गुड़ और नमक खिलाकर सेवा की। इस मौके पर रविंदर ठाकुर, रघुबीर गंडोत्रा, सोम राज अत्री, भगवान दास, स्वरूप ठाकुर, समीर, सुरेश और गोशला थिल रौन टीम के सदस्य मौजूद थे।