फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पठानिया के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
युवा कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : jammu news
जम्मू। प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर भाजपा विधायक आरएस पठानिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पठानिया ने भारतीय सशस्त्र बलों पर गलत टिप्पणी की है, जबकि वे देश के लिए फ्रंट पर लड़ रहे हैं। इस दौरान विधायक और भाजपा के पुतले को आग के हवाले किया गया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर प्रभारी व आईवीसी के सचिव मान सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए भारतीय सशस्त्र बलों पर हमला करके नीचता पर उतर आई है। पठानिया ने भारतीय वायुसेना को निशाना बनाकर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा राजनीतिक रैलियों के दौरान सेना की प्रशंसा करती है जबकि स्थानीय प्रशासनिक विवादों के लिए सेना को दोषी ठहराती है। प्रदर्शन में जेकेपीवाईसी के महासचिव अनिरुद्ध साहनी, रंजोत सिंह, दिव्याश वर्मा, हैप्पी रंधावा, स्वर्णवीर सिंह, अनस, दिव्या शर्मा आदि शामिल रहे। हालांकि पठानिया स्पष्ट कर चुके हैं उन्होंने सशस्त्र बलों के खिलाफ ऐसी किसी मंशा से कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed