{"_id":"67e1a55513237495650c1ce3","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-574208-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश की सुरक्षा पर मंथन के लिए बुलाई जाए सर्वदलीय बैठक - कर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश की सुरक्षा पर मंथन के लिए बुलाई जाए सर्वदलीय बैठक - कर्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग में बढ़ते आतंकी हमलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा का कहना है कि बढ़ते आतंकी हमले यह संकेत देते हैं कि जम्मू क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आतंकवाद फैल चुका है। इस स्थिति से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में सरकार फेल हुई है। लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। सुझाव दिया कि मौजूदा स्थिति पर सभी दलों की बैठक होनी चाहिए ताकि आतंकवाद को लेकर बढ़ती चुनौती से अधिक प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
कहा कि आतंकवाद कश्मीर की तुलना में जम्मू क्षेत्र में अधिक फैल गया है। हीरानगर की घटना सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों के देखे जाने की विभिन्न वारदातों का उल्लेख किया। कहा कि कभी लोगों को अगवा करके हत्या कर दी जाती है। कभी सैन्य जवानों पर हमले किए जाते हैं। हाल के दिनों में जम्मू शहर और इसके आसपास के जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने पर भी चिंता व्यक्त की। कहा कि भाजपा को स्थिति के बारे में झूठी कहानी गढ़ने की आदत से बाहर आना चाहिए। वे दावा करते हैं कि पूरी तरह से सामान्य स्थिति बना ली है। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने केंद्र सरकार से पीओजेके, छंब और पश्चिमी पाकिस्तान से 1947, 1965, 1971 के विस्थापितों के लंबित पैकेज पर सवाल उठाया।