फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सीमावर्ती इलाकों में बाड़ लगाने के लिए मुआवजे के रूप में 144 करोड़ रुपये वितरित किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
विधानसभा बजट सत्र में बोलते सीएम उमर।  - फोटो : jammu news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सीमावर्ती लोग कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। लोगों की सीमा पार और बाड़ लगाने में उपयोग हुई भूमि के मुआवजे से लेकर कई समस्याएं हैं।
सरकार इन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए फिक्रमंद है। अप्रैल में बजट सत्र खत्म होने बाद इन क्षेत्रों के विधायकों के साथ बैठक कर व्यापक नीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह बातें विधानसभा में भाजपा विधायक विजय कुमार, सुरजीत सिंह सलाथिया, देविंदर कुमार मन्याल और सीपीआईएम सदस्य एमवाई तारिगामी सहित कई अन्य सदस्यों के सवाल पर कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुआवजे के तौर पर 155.08 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसमें से 144 करोड़ रुपए उन किसानों को वितरित किया है, जिनकी भूमि अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बाड़ लगाने से प्रभावित हुई थी। सिर्फ 11 करोड़ रुपए वितरित किया जाना बाकी है। इस दौरान तारिगामी और भाजपा विधायक बलवंत मनकोटिया में नोकझोंक हुई। मनकोटिया ने आरोप लगाया कि तारिगामी के निर्वाचन क्षेत्र में कोई सीमा क्षेत्र नहीं है। इस पर तारिगामी ने कहा कि वह किसी भी क्षेत्र के बारे में सवाल उठा सकते हैं और जम्मू केवल उनका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed