फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बदली सोच, बढ़ा बेटियों का मान, लिंगानुपात 976 पहुंचा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी महिलाएं सरकारी बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। उमर सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की है। एक अप्रैल से सुविधा मिलेगी, जिसको लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सफर के दौरान महिलाओं को अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा। यह सुविधा सिर्फ प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगी। अन्य राज्यों की महिलाएं इसकी लाभार्थी नहीं होंगी, उन्हें शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। अभी स्पष्टता होगी कि लाभार्थी महिलाएं कौन होंगी, निगरानी कैसे रखी जाएगी। इसको लेकर दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। महिलाओं को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा। उसका नंबर दर्जकर महिलाओं को टिकट दिया जाएगा। पंजाब रोडवेज में इस तरह की व्यवस्था है। परिवहन विभाग उसका अध्ययन कर रहा है ताकि महिलाओं को परेशानी मुक्त परिवहन सुविधा मिले।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के प्रशासकीय सचिव नीरज कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) और स्मार्ट सिटी की ई-बसों में महिलाएं फ्री सफर कर सकेंगी। इसको लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे स्पष्टता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह है वर्तमान स्थिति
वर्तमान में जेकेआरटीसी के बेड़े में 488 बसें परिचालन में हैं। जबकि स्मार्ट सिटी जम्मू और श्रीनगर के पास कुल 200 बसें हैं। जेकेआरटीसी अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए 100 बसों को जोड़ने की योजना बना रही है। बसों की खरीद के लिए सरकार को प्रस्ताव भी भेजा है। वहीं स्मार्ट सिटी जम्मू और श्रीनगर में 200 नई बसों को जोड़ने की योजना हैं। इससे शहरों के साथ-साथ अंतर जिला और अंतराज्यीय रूट पर बसों की संख्या बढ़ेगी।

----
घाटे से उभरी जेकेआरटीसी पर फिर बढ़ेगा वित्तीय बोझ
सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा से जेकेआरटीसी पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा। इससे जेकेआरटीसी के राजस्व पर 50 फीसदी तक असर पड़ेगा। उसकी कमाई के मुख्य स्रोतों में टिकट से होने वाली कमाई शामिल है। लंबे समय बाद घाटे से उभरी जेकेआरटीसी की एक बार फिर सरकारी अनुदान पर निर्भरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed